Posts

Showing posts with the label personal hygiene and health pramotion

रोगप्रतिकारक शक्ती और आयुर्वेद,personal hygiene and health pramotion,natural immunity booster

बिमारीयो से बचे और रोगप्रतिकारक शक्ती बढाने के लिये आयुर्वेद  स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणं आतुरस्य व्याधी परिमोक्ष आयुर्वेद के सात रक्षा-कवच आहार, विहार, स्वस्थवृत्त, सद्वृत्त, पंचकर्म, रसायन और औषधि, जीवन तथा मृत्यु के मध्य आयुर्वेद के सात रक्षा-कवच हैं। जब तक इन सात रक्षा-कवचों को मजबूत न रखा जाये तब तक बीमारियों से बचाव करना या स्वस्थ रहना संभव नहीं है।  शरीर का व्याधिक्षमत्व या इम्यूनिटी, स्वास्थ्य या रुग्णता, हितकारी और सुखकारी आयु आदि अन्ततोगत्वा इन्हीं सात रक्षा-कवचों की दीर्घकालिक स्थिति से निर्धारित होते हैं।  कहने को तो ये सात रक्षा-कवच साधारण हैं, किन्तु इनमें आयुर्वेद की समग्रता समाहित है| जैसा कि आज की जीवन शैली से स्पष्ट है, हम सात में से उन छह दीवारों को तोड़ रहे हैं जो हमारे स्वास्थ्य और रुग्णता के बीच मौजूद हैं। ये सात दीवारों को पुनः समझें तो 1 आहार या खान-पान,  2 विहार या जीवनशैली,  3 स्वस्थवृत्त या व्यक्तिगत स्वास्थ्य से जुड़े आचरण,  4 सद्वृत्त या व्यक्तिगत सदाचरण, 5 पंचकर्म या शारीरिक विषाक्तता को बाहर करने के लिये आयुर्वेद की पांच प्रक्रिय...